फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, विरोध पर ईंट से कुचल दिया चेहरा, लहूलुहान छोड़कर भागे दरिंदे

Thu, 12 Jul 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
मड़ियांव में किराए के मकान में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी मंगलवार शाम से घर से गायब थी। बुधवार शाम वह गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मिली। दरिंदों ने विरोध पर उसके चेहरे पर ईंट से कई वार किए।
विज्ञापन


उसके चेहरे पर बुरी तरह से चोटें आई हैं। किशोरी ने मानखेड़ा गांव के बउवा यादव व उसके तीन साथियों पर दरिंदगी करने का आरोप लगाया है। बउवा मंगलवार रात से लापता है। परिवारीजनों ने मड़ियांव पुलिस से शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी मूलरूप से मलिहाबाद की रहने वाली है।

उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह मड़ियांव में अपनी मां और चार भाइयों के साथ किराये के मकान में रहती है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह घर से निकली। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिवारीजन परेशान हो गए। उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे पहुंची ट्रॉमा, नहीं पता

डेमो
इस बीच कुछ लोग एक किशोरी को बेहोशी व लहूलुहान हालत में ट्रॉमा सेंटर के गेट पर छोड़कर भाग गए। किशोरी ने बताया कि वह शाम को घर से निकली कि मानखेड़ा गांव का बउवा उसे  जबरन सुनसान जगह ले गया। यहां उसके तीन और साथी थे। तीनों ने मुंह दबाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध किया तो  ईंट से चेहरे पर कई वार किए। किशोरी का कहना है कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद क्या हुआ? वह ट्रामा सेंटर कैसे पहुंची? उसे अस्पताल कौन लाया? इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी बउवा का दावा है कि किशोरी उसकी परिचित है। उसे बाइक से गिरने की वजह से चोट लगी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें