फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले - जिसका मन गंदा हो, उसके लिए गंगा जल का महत्व नहीं

Mon, 24 Feb 2025 07:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी सोमवार को अयोध्या पहुंचे। महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को उन्होंने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जिनका मन गंदा हो तो उनके लिए गंगा का महत्व नहीं रह जाता है।
विज्ञापन
भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बाद जगद्गुरु डॉ. राघवाचार्य से उनके आश्रम रामलला सदन में आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


सांसद ने महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जिसका मन ही गंदा हो उसके लिए गंगाजल का महत्व नहीं है। मोदी की गारंटी ने दिल्ली को बीजेपी का कर दिया है। दिल्ली में विधानसभा सत्र आरंभ हो गया है। वहां आयुष्मान योजना लागू हो गई है।

यमुना की स्वच्छता का काम शुरू हो गया है। कहा कि युद्ध स्तर पर यमुना के जल को स्वच्छ करने में हम सब जुट गए हैं। जैसे गंगा जी निर्मल और स्वच्छ हैं वैसी ही दिल्ली की यमुनाजी अगले तीन वर्षों में स्वच्छ और निर्मल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें