फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रिमोट लगाकर मीटर को कर देते थे बंद, छापे में हुआ खुलासा; बिजली चोरी का यह तरीका देख टीम भी हैरान

Fri, 15 May 2026 06:55 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में कुछ लोग रिमोट लगाकर मीटर को बंद कर देते थे। टीम ने छापा मारा तो खुलासा हुआ। बिजली चोरी का यह तरीका देखकर टीम भी हैरान रह गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़े जाने पर मीटर की जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में पुलिस प्रवर्तन और अभियंताओं की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापे में बिजली चोरी कराने वाले गिरोह की कारस्तानी का खुलासा किया है। छापे में चार घरों में ऐसे मीटर पकड़े गए जिनको स्लो करने के बाद टेस्ट लैब में ही उसकी बॉडी को सील किया गया था। दरअसल, चेकिंग में चारों मीटर की बॉडी सील दुरुस्त पाई गई। एक मीटर में रिमोट भी लगा मिला। इसे जांच के लिए टेस्ट लैब भेजा गया है।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता (रेड ) सुशील कुमार ने बताया कि छापे में मंसूरनगर चौक निवासी मो. अरशद, चोबदारी मोहल्ला चौक निवासी मो. अजीज, बरौरा हुसैनबाड़ी निवासी मो. अनस और मुसाहिबगंज ठाकुरगंज के गिरधारी लाल माथुर रोड निवासी मो. साजिद के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इनमें मो. साजिद के घर में जो मीटर पाया गया, उसमें रिमोट लगा था। 

इस रिमोट के जरिये मनमाने तरीके से मीटर को बंद व चालू करने की सुविधा थी। जबकि, अरशद, अजीज व अनस के घरों में जो मीटर मिले उसमें शंट लगाकर जलने वाली बिजली की यूनिट को आने से रोक दिया गया था। सभी के खिलाफ बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जांच के दायरे में एक ठेकेदार

प्राथमिक जांच में मीटर लगाने वाले एक ठेकेदार की कारस्तानी प्रकाश में आई है। जो सील मीटर में लगी पाई गई वह उसी ठेकेदार को इशू की गई थी। बिजली चोरी करने वालों ने मीटर को स्लो करने वालों का विवरण जांच टीम को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें