फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आश्रम में अधर्म, 'पापियों' ने लूटी महिला की आबरू, फिर बोले- मंदिर में रहना है तो चुपचाप करो ये काम

Sun, 16 Oct 2022 08:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत महंत हनुमानदास से की तो उन्होंने जवाब दिया कि मंदिर में रहना है तो ये काम चुपचाप करना पड़ेगा। आरोप है कि महंत हनुमान दास ने उसे धमकी दी कि चुप रहो नहीं तो जान से मरवा देंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के जानकी मंदिर आश्रम में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म की वारदात छिपाने के लिए पीड़िता को जान से मारकर दफनाने की धमकी भी दी गई थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता से यहां तक कहा कि अगर तुम्हें मंदिर में रहना है तो अपना मुंह बंद करके चुपचुपा यह सब करना होगा। पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर वारदात के करीब 11 दिन बाद गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मूलरूप से प्रयागराज करछना निवासी महिला मथुरा के रूकमणि बिहार आश्रम में रहती है। वह प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में गई थी। वहां पर लखनऊ स्थित जानकी मंदिर आश्रम में रहने वाली गीता नाम की महिला से मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे से मोबाइल के जरिए संपर्क में रहे। पीड़िता के मुताबिक सावन के महीने में गीता वृंदावन रूकमणि बिहार आश्रम गई थी। वहां करीब 20 दिन तक रही। वहां उसने बताया कि लखनऊ के जानकी मंदिर आश्रम में उसके गुरु जी हनुमान दास महंत हैं। वहीं पर रहती हूं। उसने कहा कि महंत हनुमान दास ने उसे बुलाया है। गीता ने पीड़िता को भी जानकी मंदिर आश्रम चलने को कहा। गीता के साथ पीड़िता भी जानकी मंदिर आश्रम पहुंची।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक वहां रहने लगी। कोई दिक्कत नहीं थी। चार अक्तूबर को गीता ने कहा कि उसके भाई की तबियत खराब है। वह बनारस जा रही है। उसके जाने के बाद चार अक्तूबर की रात को पीड़िता को खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया। खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता के मुताबिक जब उसे होश आया तो उसके कपड़े शरीर पर नहीं थे। वह खड़ी नहीं हो पा रही थी। आरोप है कि उसके साथ दुर्वासा, छोटे मौनी, बड़े मौनी मनमोहन दास ने दुष्कर्म किया।

चुप रहो नहीं तो जान से मरवा देंगे
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत महंत हनुमानदास से की तो उन्होंने जवाब दिया कि मंदिर में रहना है तो ये काम चुपचाप करना पड़ेगा। आरोप है कि महंत हनुमान दास ने उसे धमकी दी कि चुप रहो नहीं तो जान से मरवा देंगे। इसके पहले भी कई लोगों की हत्या कर दफना चुके हैं। किसी का आज तक पता नहीं चला। पीड़िता के मुताबिक वहां से किसी तरह निकली। इसके बाद अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया। उनके जरिए गोमतीनगर थाने में पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक छोटे मौनी भी प्रयागराज के करछना के रहने वाले हैं। उनके बारे में भी पूरी जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराये जाने की आशंका
पुलिस की शुरूआती पड़ताल में सामने आया कि छोटे मौनी प्रयागराज के करछना के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने पट्टीदार रावेंद्र के परिवार के खिलाफ एक मुकदमें में गवाही दी थी। जिसमें पूरे परिवार को सजा हो गई थी। पुलिस के मुताबिक छोटे मौनी के खिलाफ साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराये जाने की आशंका है। इस मामले में हर पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें