गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी ने ससुर, जेठ व ननदोई समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। एफआईआर पुलिस आयुक्त के आदेश पर लिखी गई है।
पीड़िता के मुताबिक वह गोमतीनगर स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग अटेंडेंट है। सुलनपुर के हनुमानगंज निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। महिला ने पुलिस को बताया आठ जनवरी की रात अस्पताल से लौट रही थी। प्लासियो मॉल के पास ऑटो से उतरकर घर जा रही थी।
आरोप है कि रास्ते में ससुर, चचिया ससुर, ननदोई व उनके एक साथी जंगल में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की और फोन तोड़ दिया। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। एसीपी गोसाईंगंज किरन यादव ने बताया कि विवेचना की जा रही है।