बाराबंकी। एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मसौली थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ 13 जुलाई को कस्बे के ही तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।
पीड़ित का आरोप है कि मामले में स्थानीय पुलिस चौकी पर शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि आरोपियों ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। एसओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।