फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनौतियों के राजा के दरबार में उमड़े भक्त

Fri, 05 Sep 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति अपने गांव चले.., गांव चले छांव छांव चले..। बादलों की लुकाछिपी, रिमझिम बारिश के बीच नगर के अधिकतर पूजा पंडालों में विराजे बप्पा ने बृहस्पतिवार को विदाई ली।
विज्ञापन


सड़कों पर नाचते-गाते सैकड़ों भक्तों ने बप्पा को धूमधाम से विदा किया। अमीनाबाद, चौक समेत कई दरबारों में विराजे बप्पा सवारी पर निकले तो घरों में विराजे मंगलमूर्ति सिरों पर सवार होकर चले।

दिन की बौछारों के बाद शाम को खुशनुमा मौसम में आईटी चौराहे पर विराजे गणपति बप्पा के दर्शनों को हजारों की तादाद में भक्त उमड़े।

देर रात तक यहां खचाखच भीड़ रही।
आईटी चौराहे स्थित रामधानी कॉलेज पूजा पंडाल में सुबह पाशाकुश पूजन हुआ। सिद्ध पुरोहितों की देखरेख में मनौतियों के राजा भगवान श्रीगणेश के (पाशाकुश) अस्त्र की पूजा की गई। शाम 7 बजे भगवान सांध्य आरती उतारी गई। नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद अनिंद्या साहा के निर्देशन में कलाकारों ने गीता का महत्व विषयक नृत्य कार्यक्रम से धमाल मचाया।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवादों ने धूम मचाई। संजय नवीन बंधु के निर्देशन में तारा मां जीवनी पर नृत्य नाटिका का मंचन हुआ।

नृत्य नाटिका के बाद भजन गायक साहिल शर्मा ने सबसे पहले मेरे सपनों में आते हैं गणपति महाराज भजन सुनाया।

बप्पा तेरे भरोसे मेरा परिवार है.., राजस्थान से आए भजन गायक मोनू ने ‘मांगते रहते तुझसे सांझ सवेरे..., बप्पा की कृपा जिस पर हो जाए मौज उड़ाए... सुनाकर धमाल मचाया।

यहियागंज टाटपट्टी छोटी बहू गुरद्वारे में विराजे बप्पा की नई प्रतिमा का एकदंत स्त्रोत पाठ के बाद भक्तों ने महाभोग लगाया।

कटरा मकबूल गंज स्थित महाराष्ट्र सदन में आरती के बाद बप्पा के भक्तों ने भोग का आनंद लिया। सचिव अंजलि ने बताया कि समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उधर, बीबीडी कैंपस में चल रहे श्री गणेश महोत्सव के सातवें दिन कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियों ने रंग जमाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें