फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के हाथ लगा एक और बड़ा निवेश, सीएम गदगद

Fri, 25 Sep 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के फर्नीचर व होम फर्निशिंग उत्पाद मिलेंगे। इस क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी आइकिया ने प्रदेश में स्टोर खोलने का निर्णय किया है। पहले चरण में लखनऊ, आगरा व नोएडा में ये स्टोर खुलेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में आइकिया इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जुवेन्सियो मायज्टू व प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास महेश कुमार गुप्ता के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की वजह से यूपी में दुनिया भर की जानी-मानी कंपनियां निवेश के लिए आगे आ रही हैं। अप्रैल 2012 से अब तक करीब 85 हजार 524 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर स्टोर में होगा 500 करोड़ का निवेश

सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के समय पर शुरू करने के लिए जरूरी स्वीकृतियों एवं अनापत्तियों को जारी करने की प्रक्रिया सरकार ‘सिंगल विंडो’ के जरिये जल्द कराएगी।

प्रदेश में तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था के फलस्वरूप राज्य के एक विकसित प्रदेश बनने की सभी संभावनाएं हैं। इससे पूर्व आइकिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि हर स्टोर में 500 करोड़ का निवेश अनुमानित है।

कंपनी वाराणसी के गांव की महिला हस्तशिल्पियों के साथ सहभागिता कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद बेचती है। इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल, सचिव मुख्यमंत्री पार्थ सारथी सेन शर्मा भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें