फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली जा रहे शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष को विमान में परोसा फफूंदी लगा बर्गर, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरलाइन से की गई शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह को फफूंदी लगा बर्गर परोस दिया। इससे वह भड़क गए। उन्होंने इसकी शिकायत एयरलाइन से की है। इसके बाद एयर होस्टेस ने उन्हें दूसरा बर्गर सर्व किया।
मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रेम कुमार दुबे ने फफूंद लगे बर्गर का वीडियो बनाकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित सिंधिया और एअर इंडिया अधिकारियों से शेयर किया है। शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि वह लखनऊ वापस आकर संबंधितों से इसकी शिकायत करेंगे। सरोजनीनगर के सैनिक हाउसिंग सोसायटी कॉलोनी निवासी ठाकुर अनिल सिंह शिवसेना(यूबीटी) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि बीती 11 जुलाई की शाम वह लखनऊ से रात 8:55 बजे दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 812 के लिए 15,580 रुपये का टिकट लेकर सवार हुए। वह विमान से दिल्ली जा रहे थे, रास्ते में उन्हें डिब्बे में पैक बर्गर दिया गया। जब उन्होंने बगैर खोलकर देखा तो उसमें फफूंद लगी हुई थी। इस पर उन्होंने एयरहोस्टेस से इसकी शिकायत की, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया। जब अनिल सिंह काफी नाराज हुए तब एयर होस्टेस ने दूसरा बर्गर लाकर दिया। इस मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने अपनी पार्टी के कई पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) बहराइच के आईटी जिला प्रभारी प्रेम कुमार दुबे ने फेसबुक व एक्स के जरिए इसकी शिकायत केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एअर इंडिया से शिकायत की। उन्होंने लिखा कि एयर इंडिया की फ्लाइट में शिवसेना उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को फफूंद लगा खाना परोसा गया, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग कर लिखा कि क्या यात्रियों की जान की कीमत सिर्फ टिकट भर है। यह लापरवाही नहीं अपराध है। आगे उन्होंने लिखा कि ऐसी विश्वस्तरीय सेवाएं नहीं चलेंगी। वहीं शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश प्रभारी विनय शुक्ला ने भी अपने एक्स पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगे किराए पर भी सुविधा नहीं
ठाकुर अनिल सिंह ने वीडियो जारी कर एअर इंडिया के अधिकारियों और संबंधित मंत्री से इस मामले में संज्ञान लेने को कहा है। उन्होंने कहा है कि महंगे टिकट के बावजूद सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि खाना परोसने के मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। अन्यथा शिवसेना इसके खिलाफ आंदोलन करेगी और जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें