फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लावारिस हालत में मिले 10 बिजली मीटर

विज्ञापन
लावारिस हालत में मिले 10 बिजली मीटर।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट खंड के संगम सिटी ब्लॉक सी इलाके में एक मकान के पास 10 मीटर लावारिस हालत में मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही एसडीओ व जेई ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसमें पता चला कि स्मार्ट मीटर लगाने का काम इंटेली स्मार्ट कंपनी को मिला है। कंपनी के कर्मचारी ही मीटर छोड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि मीटर तीन दिनों से पड़े थे। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि सभी मीटर कब्जे में ले लिए गए हैं। इनमें से पांच स्मार्ट और पांच पुराने मीटर हैं। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता मीटर को पत्र भी लिखा है। पूरे मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें