फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेनों में बच्चों का भी लगेगा फुल टिकट

Sun, 27 Mar 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रेन में बच्चों का भी लगेगा फुल टिकट - फोटो : pti
विज्ञापन
करीब 160 साल पुरानी हाफ टिकट की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। नए सिस्टम के तहत ट्रेनों में अब बच्चों का भी फुल टिकट लगेगा।
विज्ञापन


पहले चरण में आरक्षित श्रेणी के टिकटों में इसे लागू किया जा रहा है, जो पहली अप्रैल से रवाना होने वाली ट्रेनों में सफर करने वालों पर लगेगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 5 से 12 साल तक के बच्चों का ट्रेनों में हाफ टिकट लगता था। ऐसे में रिजर्वेशन के दौरान काफी असुविधाएं उठानी पड़ती थीं।

इसे दूर करने के लिए हाफ टिकट का सिस्टम खत्म कर दिया गया है। अब रिजर्वेशन के दौरान बच्चों का भी फुल टिकट लगेगा, लेकिन अगर बच्चों को ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ एलॉट नहीं होता है तो उनका टिकट हाफ ही लगेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

पहले रिजर्वेशन श्रेणी में लागू होगी ये व्यवस्‍था

रिजर्वेशन श्रेणी में लागू होगी व्यवस्‍था - फोटो : अमर उजाला
दूसरे, यह व्यवस्था पहले चरण में सिर्फ रिजर्वेशन श्रेणी में लागू हो रही है। इसे अनारक्षित श्रेणी के टिकटों में भी लागू करने को रेल मंत्रालय में विचार-विमर्श चल रहा है। दरअसल, ट्रेनों में रिजर्वेशन 120 दिन पहले शुरू हो जाता है।

ऐसे में देखा जाए तो जनवरी से यह व्यवस्था लागू हो गई है। मसलन, अप्रैल या उसके बाद के महीनों में जिन यात्रियों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन करवाया है, उन्हें बच्चों के लिए फुल टिकट लेना पड़ा है।

नई व्यवस्था के तहत आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जानकारी अपडेट कर दी गई है, लेकिन आरक्षण फॉर्म में भी इस बाबत बदलाव बाकी हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड में 1840 में शुरू हुआ हाफ टिकट

1840 में शुरू हुआ हाफ टिकट - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञ बताते हैं कि हाफ टिकट वर्ष 1840 में इंग्लैंड में शुरू हुआ था। पहले हाथ से ही हाफ टिकट बनाने व पूरे टिकट को आधा फाड़कर देने की व्यवस्था थी।

यह बच्चों, कुत्तों व साइकिल के लिए होता था। बाद में न्यू कासल रेलवे स्टेशन के मास्टर थॉमस एडमंडसन ने टीसी का काम आसान करने के लिए दूरी के हिसाब से सारणी बनाई, जिससे टिकट दिया जाता।

इसे एडमंडसन रेलवे टिकट भी कहते थे। 1853 में रेल भारत आई व  हाफ टिकट सिस्टम भी शुरू हो गया।
प्रतिवर्ष बुक होने वाले टिकट
आईआरसीटीसी        1.40 करोड़
आरक्षण केंद्रों से       66.43 लाख
(इसमें हाफ व फुल टिकट, दोनों शामिल हैं।)

‘5 से 12 साल तक के बच्चे का हाफ टिकट फिलहाल रिजर्वेशन वाले टिकटों पर ही खत्म किया गया है, जिसकी घोषणा रेल बजट के दौरान हुई थी। अनारक्षित टिकटों में हाफ टिकट की व्यवस्था रहेगी। अप्रैल से जो ट्रेनों में सफर करेंगे, उन्हें बच्चों के लिए फुल टिकट लेना होगा।’
अजीत कुमार सिन्हासीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें