फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के किचन में एक ही बर्तन में बनता मिला वेज-नॉनवेज

Tue, 24 May 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ

सार

  • खाना बनाने वाले पहने थे गंदे कपड़े
  • किचन के सिंक के आस-पास फैली हुई थी गंदगी
  • ग्राहकों को खाना सर्व किए जाने वाले बर्तन मिले गंदे
  • बर्तन धुलने के लिए बनाए गए स्थान पर नाली चोक 
विज्ञापन
एफएसडीए टीम का छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारबाग इलाके के नाका चौराहा स्थित होटल मोनार्क में सोमवार को एक ही बर्तन में वेज-नॉनवेज बनाया जाता मिला।  यही नहीं किचन बेहद गंदा था और स्टाफ मैले कपड़े पहने था।
विज्ञापन


खाद्य संरक्षा एंव औषधि प्रशासन (एफएसडीए) टीम ने मोनार्क के किचन पर ताला जड़ दिया। होटल मोनार्क-इन व गैलेक्सी इंटरनेशनल होटल में भी किचन गंदा मिला। इन दोनों के संचालकों को नोटिस थमाकर व्यवस्थाएं सुधारने की हिदायत दी गई है।

ऑपरेशन क्लीन के तहत एफएसडीए टीम होटल मोनार्क पहुंची तो किचन देखकर भौचक रह गई। किचन में हर तरफ गंदगी थी। खाना बनाने वाले गंदे कपड़े पहने थे। 

एक ही बर्तन में वेज व नॉनवेज आइटम पकाया जा रहा था। किचन से धुआं भी निकलना मुश्किल था। खाना बनाने की सामग्री भी खुले में गंदगी के बीच पड़ी हुई थी। होटल संचालक ने अपने को एक प्रमुख राजनीतिक दल का पदाधिकारी बताते हुए कार्रवाई टीम को दबाव में लेने की भी कोशिश की। 
विज्ञापन


होटल मोनार्क के पास के ही होटल मोनार्क-इन व गैलेक्सी इंटरनेशनल होटल के किचन में भी साफ-सफाई बदहाल मिली। होटल मोनार्क-इन में बर्तनों को बिना साफ सफाई के ही आर्डर बनाने व सर्व करने में इस्तेमाल में लाया जा रहा था। किचन के सिंक के आस-पास गंदगी फैली हुई थी। 
विज्ञापन

साफ-सफाई को दुरूस्त करने का दिया अल्टीमेटम

डेमो
कटी हुई सब्जियां व अन्य सामग्री भी खराब सब्जियों के साथ एक ही बर्तन व टोकरी में रखी मिली। इस पर कार्रवाई टीम ने होटल संचालक को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में खामियों को दूर कराने के बाद ही खाना बनाने की चेतावनी दी ।

होटल गैलेक्सी इंटरनेशनल में किचन बाहर से दिखने में ठीक लगा लेकिन अंदर जाने पर वहां खाना बना रहा किचन स्टाफ बेहद गंदे कपड़ों में मिला। किचन के डीप फ्रीजर में बिना टैग लगे कच्चा नॉनवेज आइटम व खुले में रखी मटर मिली। 

ग्राहकों को खाना सर्व किए जाने वाले बर्तन गंदे मिले। किचन में बर्तन धुलने के लिए बनाए गए स्थान पर नाली चोक होने के कारण गंदा पानी भी वहां फैला मिला। 

इस पर संचालक को नोटिस जारी कर साफ-सफाई की व्यवस्था 24 घंटे में दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया गया। एफएसओ बसंत गुप्ता ने बताया कि  चारबाग स्थित होटल विश्वनाथ में भी जांच की गई लेकिन वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें