फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फैक्ट्री में गंदगी में तैयार किया जा रहा था नूडल्स, होटल सहित कई ठेलों पर होती थी सप्लाई

Thu, 18 Jan 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गंदगी में तैयार नूडल्स - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लगातार छापे, सख्ती के बाद भी जंग लगे बर्तन, गंदे पानी और गंदे फर्श पर बने नूडल्स की सप्लाई लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में धड़ल्ले से जारी है। बुधवार को एफएसडीए की टीम ने लखनऊ कुर्सी रोड स्थित भाखामऊ इलाके में साईं कुटीर उद्योग नामक फैक्ट्री में छापा मारा तो लोगों की सेहत से खिलवाड़ का यह सच एक बार फिर सामने आया।
विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी टीआर रावत ने बताया कि लैब जांच रिपोर्ट आने तक फैक्ट्री पर ताला लगा दिया गया। साथ ही फैक्ट्री संचालक के खिलाफ वाद दाखिल किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। जांच टीम ने नमूना जांच के लिए भेजा और करीब सात क्विंटल्स नूडल्स गड्ढे में डालकर नष्ट कराया। 

घटिया नूडल्स की सप्लाई शहर के कई रेस्त्रां, होटलों के साथ 70 से ज्यादा ठेलों पर होती थी। यह जानकारी फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने दी। एफएसओ ने बताया कि नूडल्स की पैकिंग भी ऐसी पॉलीथिन में हो रही थी, जिसका प्रयोग प्रतिबंधित है। नूडल्स को फैक्ट्री में मौजूद कर्मी गंदे पैर के साथ रौंदते दिखे। 
विज्ञापन


जांच टीम को फैक्ट्री में सप्लाई के लिए पांच से दस लीटर के कंटेनरों में रखे बिना लेबल व पैकेजिंग के टोमैटो, चिली व सोया सॉस भी मिला। टीम ने अधोमानक व घटिया गुणवत्ता के सॉस का नमूना लेने के साथ 519 लीटर सॉस सीज कराया। नूडल्स फैक्ट्री में रखा 519 लीटर घटिया गुणवत्ता का सॉस बाराबंकी में अगासा कुर्सी क्षेत्र में संचालित लक्ष्मी फूड फैक्ट्री से तैयार होकर आया था। सॉस केमिकल से बिना टमाटर व मिर्च के ही तैयार किया जा रहा था। बिना पैकेजिंग के प्रति पांच लीटर सॉस कंटेनर को 30 से 40 रुपया में मंगवा कर 80 से 90 रुपया की दर से बेच रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें