फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली संकट से त्रस्त आकर लाइनमैन को उठा ले गए, पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी। पारा की आदर्श विहार कॉलोनी में बिजली संकट से त्रस्त उपभोक्ताओं ने फॉल्ट सही करने आए लाइनमैन को पीट दिया। आरोप है कि लोग लाइनमैन को उठाकर घर तक ले गए और बिजली बहाल न होने तक पिटाई की।
विज्ञापन

एफसीआई उपकेंद्र पर तैनात लाइन स्टाफ शिवशरण यादव ने बताया कि उपभोक्ता कैलाश सिंह ने दोपहर एक बजे 250 केवी ट्रांसफार्मर से जुड़ी एबीसी लाइन में तकनीकी खराबी की सूचना दी। वह तीन बजे कर्मचारी के साथ पहुंचे। शिवशरण का कहना है कि लाइन सही करने का काम शुरू ही किया था कि साथियों के साथ पहुंचे कैलाश सिंह आगबबूला हो गए। पीड़ित के अनुसार, केवल तीन घरों की बिजली बाधित थी। आरोप लगाया कि कैलाश सिंह व उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिवशरण ने एसडीओ और जेई से शिकायत करने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक नहीं सुनी। एसडीओ संदीप वर्मा ने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें