फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फल विक्रेता की मौत, परिजनों ने बताया आत्महत्या

Sun, 01 Feb 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर स्थित स्लीपर ग्राउंड कॉलोनी में रहने वाले फल विक्रेता साहिल (22) की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूत्र बताते हैं कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


एसओ मानकनगर अजीत सिंह का कहना है कि परिजनों ने बताया था कि साहिल ने फंदा लगा लिया है। वे लोग उसे लोकबंधु अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णानगर पुलिस ने साहिल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की छानबीन उस आधार पर की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। एसओ ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि साहिल नशे का आदी था। उनके परिवार में विधवा मां पूजा, दो भाई सूरज व अभय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें