फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर पोर्ट करके ठगी करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर पुलिस ने मोबाइल नंबर पोर्ट करके ठगी करने के मामले में आजमगढ़ के अतरौलिया स्थित पकरडीहा निवासी शिवम यादव को बृहस्पतिवार शाम हुसड़िया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शिवम के पास से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल, चार सिमकार्ड और एक वाई-फाई डिवाइस मिली है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह ने बताया कि शिवम ने गूगल प्ले स्टोर से बजाज फाइनेंस कंपनी का एप डाउनलाड करके उसमें विभिन्न मोबाइल नंबर डालता था।
जिस नंबर पर एप के जरिए पासवर्ड भेजने की जानकारी दी जाती थी, वह उसे नोट कर लेता था। दरअसल वह नंबर बजाज फाइनेंस कंपनी के ग्राहक का होता था।
इसके बाद शिवम उक्त नंबर पर कॉल करके एक गूगल लिंक भेजता था और नंबर धारक के सिमकार्ड का यूनिक पोर्टिंग कोड हासिल करके उसका नंबर पोर्ट कराता व फर्जी दस्तावेज बनाकर उक्त नंबर का दूसरा सिमकार्ड हासिल कर लेता।
विज्ञापन

इसके बाद नंबर धारक के असली ग्राहक के नाम से बजाज फाइनेंस कंपनी से लोन लेने के अलावा मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद व जरूरी सामान खरीद लेता था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि बीते दिनों इस तरह की ठगी की शिकायतें मिलने के बाद साइबर क्राइम मुख्यालय की टीम ने जांच शुरू की तो शिवम का नाम सामने आया।
आरोपी को दबोचने वाली टीम में गोमतीनगर थाना के उपनिरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के अलावा साइबर क्राइम मुख्यालय के मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह, गौरव श्रीवास्तव, आरक्षी पीयूष, सुधेंदु दीक्षित, शैलेंद्र बहादुर सिंह और मान सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें