फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवधेश दसवीं बार यूपी विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष चुने गए

विज्ञापन
नई कार्यकारिणी।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष पद पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के कर्मचारी नेता अवधेश सिंह 10वीं बार अध्यक्ष और महामंत्री पद पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वृंदावन दोहरे तीसरी बार निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर शुक्रवार को एलडीए सभागार में हुए अधिवेशन में लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, मुरादाबाद, कानपुर, उन्नाव, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, मथुरा और गोरखपुर से आए कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि अधिवेशन में अलग-अलग विकास प्राधिकरणों के 40 पदाधिकारी शामिल हुए। समिति ने अध्यक्ष और महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव किया।
इसके साथ ही अध्यक्ष और महामंत्री को सभी विकास प्राधिकरणों में संगठन का पदेन अध्यक्ष और महामंत्री चुनने के लिए अधिकृत किया, जिनका चुनाव एक महीने के अंदर किया जाएगा। अधिवेशन में कर्मचारियों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिनमें आठवें वेतनमान को लागू करने और सेवानिवृत कर्मचारियों को डीए का लाभ देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें