फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रुद्र से गृहस्थ तक... हर रूप में महादेव ने दिखाई संवेदना

Thu, 30 Oct 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कारवां थिएटर ग्रुप मुंबई और यूनि प्लेयर की ओर से बुधवार को संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागा
विज्ञापन
लखनऊ। कारवां थिएटर ग्रुप मुंबई और यूनि प्लेयर की ओर से बुधवार को संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार में नाटक ‘महादेव’ का मंचन हुआ। दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में इस नाटक ने भारतीय दर्शन, नारी सम्मान और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का सशक्त संदेश दिया।
विज्ञापन

नाटक में महादेव के विविध रूपों रुद्र, योगी और गृहस्थ के जरिये यह दिखाया गया कि शक्ति यानी नारी ही सृजन का आधार है। शतरूपा, सती, उमा और काली जैसे प्रसंगों ने इस संदेश को गहराई से उकेरा।
निर्देशक कुलविंदर बख्शीश सिंह के निर्देशन और कलाकारों नीता वशिष्ठ, विनीता जोशी, फरहा, आंचल कुमारी, सिल्की भार्गव, आकांक्षा कुमारी, अपूर्व मोहिनी व सयाली के दमदार अभिनय ने माहौल को भव्य बना दिया।
विज्ञापन

आयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नाटक में भारतीय कला की झलक दिखाने के लिए मंच पर मयूरभंज छऊ, मणिपुरी मार्शल आर्ट, थागता, कलारीयपट्टू, जात्रा और लाइहरोवा जैसी पारंपरिक शैलियों का प्रभावशाली इस्तेमाल हुआ।

कारवां थिएटर ग्रुप मुंबई और यूनि प्लेयर की ओर से बुधवार को संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें