फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

विज्ञापन
हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा
विज्ञापन
लखनऊ। सनतकदा फेस्टिवल के दूसरे दिन की शुरुआत हेरिटेज वॉक से हुई। शहर की पुरानी हवेलियों, कोठियों और ऐतिहासिक इमारतों का मेहमानों को भ्रमण कराया गया। वहीं राजा राम पार्क और अमीरुद्दौला लाइब्रेरी में साहित्यिक संवाद, शिल्प, रंगमंच, संगीत और सांस्कृतिक चर्चाओं के आयोजन हुए। सफेद बारादरी में लगे स्टॉल पर लोगों ने परिधानों, हस्तशिल्प उत्पादों से लेकर पॉटरी व अन्य वस्तुओं की खरीदारी की।
विज्ञापन


आयोजनों के दौरान लखनऊ और कोलकाता के बीच ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों की झलक भी देखने को मिली। हेरिटेज वॉक में कैसरबाग की ऐतिहासिक इमारतों और स्थलों का दौरा किया गया। ‘कलकत्ता इन लखनऊ’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम ने शहर में बंगाली सांस्कृतिक उपस्थिति को रेखांकित किया। इस वॉक में बंगाली क्लब, सुंदर बाग कॉलोनी और जोगेंद्र पाठक रोड सहित कई महत्वपूर्ण स्थल शामिल रहे।
सफेद बारादरी में क्राफट्स बाजार में दूसरे दिन शिल्प की विविध परंपराओं और प्रस्तुतियों की झलक देखने को मिली। कॉटन, लिनन, मोडल, केला यार्न और बांस यार्न जैसे प्राकृतिक वस्त्रों ने लोगों का ध्यान खींचा। साहित्यिक मंच पर एक सत्र सिटीज बिल्ट ऑफ ब्रिक्स एंड नरेटिव में वास्तुकार नीता दास की पुस्तक लखनऊ आर्किटेक्चरल हेरिटेज गाइड की प्री-लॉन्चिंग हुई। उन्होंने कहा, जब तक मैं कोलकाता नहीं गई, तब तक मुझे अहसास नहीं हुआ कि वह लखनऊ से कितनी करीबी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


ताना-बाना : लखनऊ–कोलकाता का नामक सत्र में श्रीला चटर्जी, सुभ्रत पांडेय और पाओला मैनफ्रेडी ने शिल्प, डिजाइन और दोनों शहरों के बीच जीवंत सांस्कृतिक रिश्तों पर संवाद किया। सुर, अदा और शहर नामक सत्र में अनिंद्य बनर्जी का व्याख्यान लखनऊ और कोलकाता को जोड़ने वाली संगीत और प्रस्तुति परंपराओं पर केंद्रित रहा। इस दौरान शैडोज ऑन द वॉल पुस्तक का विमोचन किया गया। लेखक जावेद सिद्दीकी ने कहा कि उनके कलम-पोर्ट्रेट्स उन लोगों के बारे में हैं जो अपने समय में मौजूद थे और स्मृतियों के माध्यम से आज भी जीवित हैं।

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

हेरिटेज वॉक से लेकर मंच तक सजा सनतकदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें