17 दिन तक लगातार 50 कहानियों के मंचन की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। संगीत नाटक अकादमी में होने वाले इस आयोजन में सभी कहानियां महिला लेखकों की ही हैं। संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में 21 अप्रैल से 7 मई तक रोजाना तीन कहानियों का मंचन होगा।