फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहमी छात्राएं नहीं गईं स्कूल, लोडर चालक हिरासत में

Sat, 05 Oct 2024 08:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। स्कूल जा रही चार छात्राओं को अगवा करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने फुटेज की मदद से नीले रंग के हाफ लोडर को बरामद कर लिया है। हिरासत में लिए गए लोडर चालक ने अपहरण की कोशिश से इनकार किया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना से चारों छात्राएं डरी व सहमी हुई हैं। शनिवार को वह और कई अन्य छात्राएं डर के चलते स्कूल नहीं गईं। शनिवार को पुलिस स्कूल पहुंची और प्रिंसिपल व अन्य लोगों से बात की। प्रधानाचार्य ने बताया कि डर के चलते शनिवार को 86 बच्चे ही स्कूल आए, इनमें से 47 छात्राएं थीं। विद्यालय में करीब 250 बच्चे पंजीकृत हैं। शनिवार सुबह बच्चों को ज्यादातर परिजन स्कूल छोड़ने आए थे।
पुलिस के सूत्र बताते हैं कि हिरासत में लिए गए आरोपी लोडर चालक ने पूछताछ में बताया कि वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। हाफ लोडर उसके पिता के नाम पर पंजीकृत है। शुक्रवार सुबह वह काम से लोडर लेकर निकला था। उसने छात्राओं को अगवा करने की कोशिश की घटना से इनकार किया है। सूत्रों ने बताया कि चारों छात्राओं के बयान भी विरोधाभासी हैं। एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें