फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दोस्तों ने साझा किए बचपन के दिन, याद दिलाईं शरारतें; गीत... गजल के साथ ताजा हुईं 25 साल पहले की यादें

Sat, 28 Dec 2024 06:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुरातन छात्र मिलन समारोह में दोस्तों ने बचपन के दिन साझा किए। एक-दूसरे की शरारतें याद दिलाईं। गीत, गजल के साथ 25 साल पहले की यादें ताजा हुईं। 
विज्ञापन
रेलवे इंटर कॉलेज में पुरातन छात्र मिलन समारोह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के मानक नगर स्थित रेलवे इंटर कॉलेज में पुरातन छात्रों ने एक-दूसरे को गले लगाकर 25 साल पुरानी यादें ताजी की। वर्ष 1998 से लेकर 2008 बैच तक के छात्रों ने अपनी जिंदगी की सफलता का राज भी खोला। 

विज्ञापन


किसी ने दोस्त को शरारतें याद दिलाईं तो किसी ने टिफिन गोल करने का सलीका भी समझाया। सुबह से देर रात तक चला यह कार्यक्रम गीत, गजल से गुलजार रहा। मानक नगर रेलवे इंटर कालेज के 1998 से लेकर 2008 बैच तक के रियूनियन पार्ट-2 में जहां विद्यार्थियों ने अपने खट्टे मीठे पल याद किए, वहां इस कार्यक्रम में शामिल अध्यापकों ने भी अपने छात्रों की एक-एक बारीकी बताई। 

फिर से बचपन को करीब से महसूस करने की कोशिश

कार्यक्रम के सूत्रधार सभासद देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बताई तो यहां से पढ़कर निकलने के बाद डॉक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर अलग-अलग क्षेत्र में नाम रोशने वालों ने हुल्लड़ करते हुए एक बार फिर से बचपन को करीब से महसूस करने की कोशिश की। 

...दिल बचपन का नजर आया

कार्यक्रम की शुरुआत रोली टीके के साथ हुई। कई प्रकार की टाफियों के साथ स्वागत किया गया। डीजे पर डांस की धमाकेदार मस्ती हुई। पूर्व अध्यापकों एवं प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। मनमोहक प्रस्तुतियों, क्विज़, गेम्स व लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। कोई किसी की चोटी खींच रहा था तो कोई पानी की बॉटल गले में लटका कर लॉलीपॉप खाते हुए घूम रहा था। कइयों की उम्र तो 55 की थी लेकिन दिल बचपन का नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें