फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मैकेनिक की हत्या में एक आरोपी दोस्त हिरासत में

विज्ञापन
मैकेनिक की हत्या में एक आरोपी दोस्त हिरासत में
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के न्यू नंदी विहार कॉलोनी निवासी बाइक मैकेनिक संदीप सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी दोस्त को बुधवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि संदीप रविवार रात आठ बजे पत्नी शोभा से दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से पैदल निकले थे। सोमवार सुबह उनका शव चिनहट कस्बे में सड़क पर मिला था। मृतक के भाई तुषार ने मंगलवार दोपहर शव की शिनाख्त संदीप के रूप में की थी। उन्होंने मंगलवार देर रात ही संदीप के दोस्त चिनहट स्थित डूडा कॉलोनी निवासी प्रियांशु और आदि पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बुधवार को प्रियांशु को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की दूसरी टीम आरोपी आदि की तलाश में जुटी है। वहीं, संदीप के मोबाइल का भी पुलिस को अभी तक पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपियों और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल देखी जा रही हैं। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें