फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र को गोली मारने वाला आरोपी दोस्त गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलएलबी छात्र आर्यन राना को गोली मारने के मुख्य आरोपी हिमांशु सिंह को मड़ियांव पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध पिस्टल मिली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस विकासनगर सेक्टर-सी निवासी हिमांशु सिंह की तलाश में लगी थी। बुधवार देर रात उसकी लोकेशन जीएसआई पावर हाउस चौराहे के पास मिली, वहां से गिरफ्तारी की गई। तलाश में .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक कारतूस और दो खोखे बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिता के साथ कार वाॅशिंग की दुकान पर बैठता है। घटना के दिन 17 दिसंबर को वह अवैध पिस्टल लेकर आया था। टेस्टिंग के दौरान चली गोली से आर्यन घायल हो गया था। आरोपी का कहना है कि घटना में वह अकेला ही था। आर्यन के पिता ने हिमांशु और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें