श्री रामस्वरूप मेमोरियल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल कॉलेजेज में शुक्रवार को एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए व बीटेक स्टूडेंट्स की फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हुआ।
इसमें जूनियर्स जहां अपने परफॉर्मेन्स को लेकर एक्साइटेड दिखे, वहीं सीनियर्स अपने डिपार्टमेंट की नाक बचाने में।
सभी सीनियर्स अपने जूनियर्स को उनके परफॉर्मेन्स के लिए तैयार करते समय बस यही कह रहे थे कि उनके डिपार्टमेंट से बेस्ट परफॉर्मेन्स होना चाहिए।
पार्टी के दौरान जैसे ही स्टेज पर दिलों को छूने वाले तेज म्यूजिक के बीच परफॉर्मेन्स शुरू होता पूरा हॉल गूंज उठता। कुछ ही देर में स्टूडेंट्स का जोश इतना बढ़ गया कि वह भी जूनियर्स का साथ देते हुए झूमने लगे।
पार्टी के दौरान सोलो, डुएट और ग्रुप डांस व सिंगिग के अलावा स्किट के भी परफॉर्मेन्स हुए, जिसमें स्टूडेंट्स ने सोशल मैसेज दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व अधिशासी निदेशक ईं. पंकज अग्रवाल व डीन पूजा अग्रवाल के दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर प्रो. एमबी जौहरी, प्रो. एससी तिवारी, डॉ. बॉबी डब्ल्यू लॉयल आदि उपस्थित रहे।
रैंप पर बिखेरा जलवा
बीटेक के फ्रेशर्स स्वाति, श्रुति, अभिनव, सौरभ और अखिलेश के ग्रुप ने ‘रॉक ऑन’ गीत पर अपनी परफॉर्मेन्स देकर कार्यक्रम में समां बांधा तो एमबीए व एमसीए के फ्रेशर्स नव्या, उर्वशी व मोनिका के ग्रुप ने ‘ओ रे प्रीतम प्यारे.’ गीत पर डांस परफॉर्म करके पार्टी को और रंगीन बनाया।
इसके बाद बीटेक के स्टूडेंट गुरुप्रीत और रितिक ने ‘कुछ तो हुआ है.’ गीत पर और वैशाली व श्रेया ने फ्यूजन परफॉर्मेन्स दिया। ड्रैक्यूला इवेंट में स्किट के माध्यम से स्टूडेंट्स ने सोशल मैसेज दिए।
बीटेक स्टूडेंट्स ने इसमें वीमेन एम्पावरमेंट के मुद्दे को उठाया तो एमबीए व एमसीए के ग्रुप ने गांव की समस्याओं को।
इसी बीच आकाश ने गिटार से परफॉर्मेन्स देकर माहौल को कुछ पल के लिए शांत और रोमांटिक बनाया तो हनुमंत ने मितवा गीत सुनाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
इस अवसर पर आयोजित फैशन शो में स्टूडेंट्स ने कैट वॉक कर अपनी अदाओं का जादू चलाया।