चारबाग और लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अगले माह से यात्रियों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलने लगेगी। स्टेशनों पर रेलटेल व गूगल की ओर से फ्री वाई-फाई के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
डिवाइसेज लगने और फाइबर बिछने का काम भी पूरा हो चुका है। तैयारियां पूरी होने की रिपोर्ट सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन (एस एंड टी) भेजी जाएगी, जहां से हरी झंडी मिलते ही लोगों को सुविधा मिलने लगेगी।
रेलटेल अधिकारियों ने बताया कि इंस्टॉलेशन का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि मई के दूसरे हफ्ते से यात्रियों को सुविधा मिलने लगेगी। मंजूरी के लिए रिपोर्ट एस एंड टी को भेजी जानी बाकी है।
चारबाग व लखनऊ जंक्शन के करीब दो किलोमीटर की रेंज में यात्रियों को मुफ्त वाईफाई सुविधा मिलेगी। इसमें सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म वगैरह कवर होंगे।