फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMGKAY: मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला, सितंबर तक बढ़ाई गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

Mon, 08 Aug 2022 02:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में गरीबों को राशन देने की योजना की समयावधि सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दी गई है। इसके तहत सितंबर तक करीब 44.61 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को सितंबर तक बढ़ा दी है। यह योजना का छठा चरण होगा। इस दौरान 44.61 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अप्रैल 2020 से मई 2022 तक प्रदेश में कुल 147.77 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का निशुल्क वितरण कराया है।

सरकार ने पिछले साल मई और जून में लाभार्थियों को 14.15 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया। जुलाई 2021 से नवंबर 2021 में कुल 8.45 लाख मीट्रिक टन चावल और 26.75 लाख मीट्रिक टन गेहूं लाभार्थियों को वितरित किया गया था। योजना के पांचवें चरण में लाभार्थियों को 11.26 मीट्रिक टन चावल और 16.87 लाख मीट्रिक टन गेहूं दिया गया।
विज्ञापन


यूपी सरकार का दावा है कि इस निशुल्क राशन योजना से प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव परिणाम और फिर शपथ ग्रहण के अगले ही दिन हुई कैबिनेट की बैठक में इस योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था और अब सितंबर तक के लिए फिर बढ़ाया गया है।

यूपी चुनाव में प्रचार के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने इस योजना को अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश किया था। कहा जाता है कि इस योजना का लोगों पर असर दिखा और यूपी में भाजपा अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें