फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि में फ्रेंच, जर्मन समेत कई भाषाओं की निशुल्क पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चाइनीज, रशियन और जर्मन जैसी भाषाएं निशुल्क सीखने के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। विवि ने इस साल से 13 भाषाओं में प्रोफिशिएंसी, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। परिसर के विद्यार्थियों के लिए ये पूरी तरह से निशुल्क हैं। जबकि कॉलेज के विद्यार्थियों को इसके लिए 3,500 रुपये देने होंगे। रक्षा कार्मिकों, सरकारी कर्मचारी और कॉरपोरेट से प्रायोजित अभ्यर्थियों को भी इनमें दाखिला मिलेगा, लेकिन इसकी फीस 9,500 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विवि ने पहली बार एडऑन पाठ्यक्रमों में सबसे ज्यादा वरीयता भाषाओं को दी है। अरेबिक, मॉडर्न अरेबिक, फ्रेंच, जर्मन, रशियन, चाइनीज, मराठी, तमिल, सुगम हिंदी (विदेशियों के लिए), मॉडर्न पर्सियन, पालि, संस्कृत और उर्दू में विद्यार्थियों को प्रोफिसिएंशी, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा करने का मौका मिलेगा। इनके अलावा चार पीजी डिप्लोमा- लोक प्रशासन, डिजास्टर रिलीफ एंड रिहैबिलेशन, न्यूट्रोपैथिक साइंस एंड योगा और सोशल ड्यूटीज एंड ह्यूमन राइट्स और पोस्ट एमए डिप्लोमा का संचालन किया जा रहा है। इनके आवेदन की अंतिम तारीख भी 31 जुलाई है। विवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरना है। इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर लविवि स्थित कंप्यूटर सेेंटर में भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें