माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बनने वाले बालिका छात्रावासों में अगले शैक्षिक सत्र से छात्राओं के रहने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके पहले इनके निर्माण की प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं। इस योजना में 141 छात्रावासों का निर्माण कार्य चल रहा है।
माध्यमिक शिक्षा अभियान में केंद्र सरकार ने 2010-11 में 141 बालिका छात्रावास स्वीकृत किए।