फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निशुल्क हॉकी कैंप कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू मेमोरियल सोसाइटी की देखरेख में 20 मई से 20 जून तक हॉकी का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। चंद्रभान गुप्त खेल मैदान में रोजाना चलने वाले इस कैंप में अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को हॉकी की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन


कैंप का संचालन ओलंपियन सुजीत कुमार के मार्गदर्शन में किया जाएगा। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सैयद अली भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। पूर्व हॉकी खिलाड़ी मुकुल लाल शाह और इमरानुल हक भी शिविर में खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। सोसाइटी के हॉकी कोच कुलदीप मौर्य ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी प्रतिदिन शाम साढ़े तीन बजे चंद्रभान गुप्त खेल मैदान पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। पीआरओ खुर्शीद अहमद ने बताया कि कैंप का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें