फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें फोन और पाएं मुफ्त भगवदगीता

Tue, 22 Oct 2013 11:58 PM IST
मनीष कुमार सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता में जीवन का सार छिपा है लेकिन संस्कृत भाषा और महंगी कीमत की वजह से आप उसे नहीं पढ़ पाते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है।
विज्ञापन


आप एक कॉल या ईमेल के जरिए आसानी से भगवदगीता की प्रति मुफ्त में पा सकते हैं।

भक्ति भावना और श्रीकृष्ण की भक्ति में दिल्ली के एक भक्त रामजी ने ऐसी मुहिम छेड़ी है कि हर कोई गीता का आनंद हिंदी भाषा में ले सकता है।

वो भी बिना एक रुपए खर्च किए। जानकारी के मुताबिक अगर आप गीता की प्रति पाना चाहते हैं तो उसके लिए आप केवल एक कॉल और ईमेल के जरिए गीता की प्रति पा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए आपको सिर्फ 09873052666, 9873357727 पर फोन कर अपना पता लिखाने या ramjiramji999@yahoo.co.in पर अपना पूरा पता ईमेल कर गीता की प्रति आसानी से बिना किसी शुल्क के प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


रामजी बताते हैं कि वो अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में पद्रह हजार से अधिक लोगों को गीता की कॉपी दे चुके हैं।

उनका मुख्य लक्ष्य लोगों को धर्म की वास्तिवकता के बारे में बताना है ताकि वो जीवन की हर समस्या को आसानी से पार कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें