फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक संस्कृत स्कूलों में भी मुफ्त पढ़ाई

Fri, 21 Feb 2014 08:40 AM IST
अखिलेश बाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद में गुरुवार को प्रश्न प्रहर में सरकार ने घोषणा की कि माध्यमिक संस्कृत स्कूलों में भी जल्द ही मुफ्त पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


सरकार ने इन स्कूलों में छात्रों से ली जा रही फीस को खत्म करने का निर्णय किया है। इस सिलसिले में जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रश्न प्रहर में शिक्षक दल के सुरेश कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश में सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत स्कूलों की दुर्दशा का मामला उठाया।

मुख्यमंत्री की तरफ से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने घोषणा की कि सरकार इन विद्यालयों की स्थिति ठीक करने के लिए प्रयासरत है।

सरकार ने इन स्कूलों में नि:शुल्क पढ़ाई का फैसला किया है। जल्द ही आदेश कर दिए जाएंगे।

डीआईओएस पर होगी कार्रवाई
शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सवाल पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि बलिया में परीक्षकों को उनके पारिश्रमिक का समय से भुगतान न कराकर वहां के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने लापरवाही की है। इसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें