फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में मुफ्त होगा सीटी स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में अब मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मुफ्त में मिलेगी। इसके लिए मरीज को सिर्फ पंजीयन कराना होगा। बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में प्रतिदिन करीब तीन हजार मरीज आते हैं। इसमें 30 से 40 मरीजों को तत्काल सीटी स्कैन की जरूरत होती है। लेकिन अभी तक यहां यह सुविधा ही नहीं थी। ऐसे में मरीजों को आसपास के निजी केंद्रों पर जाना पड़ता था। शासन की ओर से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत मशीन लगाने की स्वीकृति दी गई। अब यहां 50 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन लग गई है। चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सिविल अस्पताल के भूतल पर स्थापित सीटी मशीन का उद्घाटन किया। निदेशक डॉ. मेजर डीएस नेगी ने बताया कि परिसर में लगी मशीन काफी समय से खराब थी, जिसे हटवा दिया गया है। एनएचएम के जरिए पीपीपी मॉडल से स्थापित नई मशीन से एक दिन में 40 से 50 मरीजों का सीटी स्कैन हो सकेगा। यह सुविधा मुफ्त है। अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा होने से इलाज की गुणवत्ता बढ़ेगी।
सिविल अस्पताल का होगा विस्तार
मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल वीवीआईपी इलाके में है। इसका विस्तार जरूरी है। सरकार मरीजों की सेवा के लिए निरंतर नई मशीनें व अन्य उपकरण उपलब्ध करा रही है। जो सुविधाएं यहां नहीं होंगी, उसका इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री से के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया तीमारदार
चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह के सिविल अस्पताल आते ही वहां मौजूद तीमारदार बलजीत सिंह हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। उसने आरोप लगाया कि आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती महेंद्र सिंह (76) का ऑपरेशन होना है। यहां के डॉक्टर उसे 20 दिन से टरका रहे हैं। मंत्री ने ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टरों को तलब करने के निर्देश दिए। इस पर निदेशक डॉ. नेगी ने मंत्री को बताया कि मरीज के शरीर में खून की कमी है। इस वजह से ऑपरेशन में समस्या हो रही है। चार यूनिट खून अस्पताल से मरीज को उपलब्ध कराया जा चुका है। खून की मात्रा बेहतर होने के बाद सर्जरी की जाएगी। इस पर मंत्री ने निर्देश दिया कि जो भी समस्या हो, तीमारदारों को समझाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें