फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू के पांच रेजीडेंट्स पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के पांच रेजीडेंट्स को जुर्माना देना होगा। इन पर यह जुर्माना हॉस्टल का कमरा खाली न करने पर लगाया जा रहा है। इसके लिए इन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

केजीएमयू के पांच रेजीडेंट यहां से चले गए हैं। इसके बाद भी उन्होंने हॉस्टल का कमरा खाली नहीं किया है। करीब तीन माह इंतजार के बाद केजीएमयू प्रशासन ने उन पर जुर्माना लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत इन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही यह भी तय किया गया है कि केजीएमयू प्रशासन एक कमेटी बनाकर कमरे का ताला खोलेगा। उनके सामान को सूचीबद्ध कर एक कमरे में रखवा दिया जाएगा। जब वे सामान लेने आएंगे तो पहले जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद सामान दिया जाएगा। यदि वे सामान लेने नहीं आते हैं तो जब भी यूनिवर्सिटी में कोई प्रमाण पत्र लेने आएंगे, उन्हें जुर्माना देना पड़ेगा। इस संबंध में मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि अभी नोटिस जारी किया गया है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें