फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयूः डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

विज्ञापन
बीबीएयू के डीएसीई में मिलेगी मुफ्त कोचिंग। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में हाल ही में डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (डीएसीई) की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

जहां अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं में जाने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस केंद्र में न सिर्फ विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग मिलेगी बल्कि मॉक टेस्ट और इंटरव्यू की भी तैयारी कराई जाएगी।
बीबीएयू में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन की ओर से स्थापित किए गए इस केंद्र की स्थापना की गई है।
केंद्र के समन्वयक प्रो. शशि कुमार ने बताया कि इसके अंतर्गत सभी अनुसूचित जाति के विद्यार्थी जो सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहते हैं, उनको नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र में तीन विषय विशेषज्ञ कक्षाएं लेंगे। साथ ही डिस्कशन और सवाल-जवाब का भी अलग से सत्र रखा जाएगा। लाइब्रेरी और वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी।
इसमें कुल 100 सीटें हैं। जिस पर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
स्नातक के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जून के पहले सप्ताह में इसके कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की सूचना जारी की जाएगी।
प्रो. कुमार ने कहा कि यह सभी अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों, विशेषकर महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। आर्थिक समस्याओं के कारण कोचिंग न कर पाने वाले विद्यार्थियों को इससे काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें