फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन फार्म मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए अपने बचे हुए फ्लैट ‘पहले आओ पहले पाओ’ बेचने के तरीके को बदल रहा है। अब 31 मार्च तक आवेदन फार्म मुफ्त देगा। पहले इसके लिए 100 रुपये जमा कराता था।
विज्ञापन

वहीं, सबसे ऊपरी मंजिल पर फ्लैट खरीदने वालों को सबसे अच्छी पार्किंग आवंटित करेगा। जिन अपार्टमेंट में अभी तक पार्किंग आवंटन नहीं हुआ। उनमें नई व्यवस्था लागू होगी।
इसके अलावा कामकाजी लोगों को राहत देने के लिए शनिवार व रविवार को विशेष शिविर लगाएगा। बृहस्पतिवार को देर रात तक चली बैठक में वीसी ने बिक्री की समीक्षा की।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इस महीने 400 फ्लैट प्राधिकरण बेचेगा। इसके लिए लक्ष्य तय किया जाएं। वहीं, आठ फरवरी से आवेदन फार्म मुफ्त कर दिया जाएगा। चेक से भी फ्लैट मौके पर बुक कराए जा सकेंगे।
14 दिन के अंदर आवंटन की औपचारिकता पूरी करने की समय अवधि अब लागू रहेगी। वहीं, आवंटित फ्लैटों की रजिस्ट्री भी अब शिविर लगाकर ही एलडीए करेगा। फ्लैट अच्छे दिखें।
इसके लिए आसपास की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के अलावा सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वीसी का कहना है कि सरकारी, ग्रीनबेल्ट की जमीनों पर कब्जे के अलावा आवासीय में व्यावसायिक निर्माणों पर जीरो टॉलरेंस रहेगा।
पहले चरण में ऐसे निर्माणों को तोड़ने का आदेश दिया गया है। मौके पर जाकर कार्रवाई की हकीकत भी देखूंगा। 15 फरवरी से निरीक्षण शुरू होंगे।
सरोजनीनगर के नूरपुर में प्रधानमंत्री आवास
वीसी ने सरोजनीनगर के नूरपुर भदरसा में बिजनौर रोड के पास खाली कराई 17.5 एकड़ जमीन पर 2800 प्रधानमंत्री आवास बनाने का आदेश दिया है। वहीं, मोहान रोड पर भी ग्रामसभा की 10 हेक्टेयर जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे। करीब 4000 प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें