फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व बेकरी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक के सुभाष मार्ग पर स्थित ध्रुव कॉम्प्लेक्स में बुधवार रात को अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से किराना व बेकरी के होल सेल की दुकान में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस व अग्निशमन की टीमों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक सुभाष मार्ग पर ध्रुव अवस्थी का कॉम्प्लेक्स है जिसमें पांडेयगंज निवासी राजेश विरानी की किराना व बेकरी सामानों की थोक दुकान है। बुधवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 12 बजे बिजली के मीटर केपास से चिंगारी निकली जो दुकान के अंदर चली गई। देखते-देखते दुकान के अंदर रखा सामान जलने लगा। राजेश विरानी व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
प्लास्टिक थैलियों ने बढ़ाई दिक्कत
एफएसओ चौक के मुताबिक, दुकान के अंदर प्लास्टिक के थैले में पैकिंग किए गए सामानों के कारण काफी परेशानी हुई। अग्निशमन कर्मचारियों ने दुकान का शटर काटकर आग पर काबू पाया। इसके लिए फायर मिक्स टेंडर का प्रयोग करना पड़ा। अंदर काफी धुआं होने के कारण कर्मचारियों को ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जाना पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं एफएसओ के मुताबिक कॉम्प्लेक्स में फायर फाइटिंग का इंतजाम नहीं था। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें