फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जालसाजों ने खातों से निकाले 1.29 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने तीन लोगों के खाते से 1.29 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने गोमतीनगर, चिनहट व ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।



गोमतीनगर के विवेक खंड-3 निवासी मनोज कुमार बोस के पास मंगलवार को अनजान नंबर से कॉल आई। जालसाज ने सैन्यकर्मी बनकर मकान किराये पर लेने की बात कही। ऑनलाइन किराया भेजने के नाम पर मनोज के खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन




चिनहट के विकल्प खंड-1 निवासी रमा सामूल के मुताबिक, ओएलएक्स से पुराना फर्नीचर खरीदने के लिए कॉल की। भगवंत सिंह निवासी दिल्ली ने कॉल उठाई और क्यूआर कोड भेजकर फर्नीचर के रुपये मांगे। रमा ने 37 हजार रुपये भेज दिए। बाद में ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन




ठाकुरगंज के घासमंडी निवासी जमील के मुताबिक, कुछ दिन पहले जालसाज ने ऑनलाइन फ्रॉड कर खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें