फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईआरएस के क्रेडिट कार्ड से जालसाजों ने पार की रकम, एफआईआर

Thu, 01 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आईआरएस के क्रेडिट कार्ड से जालसाजों ने पार की रकम, एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) अफसर मनीष वर्मा के क्रेडिट कार्ड से 30,855 रुपये पार कर दिए। आईआरएस ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आईआरएस के मुताबिक ठगों ने बिना उनकी जानकारी के अगस्त 2024 में क्रेडिट कार्ड से रुपये पार कर दिए थे। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है। साइबर क्राइम सेल से मदद ली गई है।
विज्ञापन


उधर, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के खाते से छह मार्च को जालसाजों ने 24 हजार रुपये पार कर दिए। मनोज के मुताबिक वीडियो केवाईसी के दौरान उनके खाते से रकम निकाले गए थे। मनोज ने सात मार्च को इसकी जानकारी साइबर क्राइम, बैंक और हेल्प लाइन नंबर 1930 पर दी। इसके बाद सरोजनी नगर पुलिस ने केस दर्ज किया।
दूसरी तरफ, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बंथरा शाखा में कार्यरत ओमेक्स सिटी निवासी सुनिधिश्री द्विवेदी के खाते से भी ठगाें ने 2.26 लाख रुपये निकाल लिए। 25 अप्रैल की दोपहर दो बजे उनके व्हाट्सएप पर जालसाजों ने एक लिंक भेजा था। लिंक खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। पांच बार में अलग अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दिए गए। बिजनौर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें