फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठगी में इस्तेमाल के लिए जालसाजों ने युवती के नाम पर खुलवाया खाता

Mon, 02 Mar 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने ठगी में इस्तेमाल के लिए गोसाईंगंज के कासिमपुर निवासी लक्ष्मी के दस्तावेज का प्रयोग कर पीजीआई स्थित बैंक में खाता खुलवा दिया। जानकारी होने पर लक्ष्मी ने पीजीआई थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लक्ष्मी के मुताबिक कुछ समय पहला उनका परिचय लवकुश से हुआ था। उसने उनकी नौकरी गो एंड ग्रो ग्लोबल कंपनी में लगवाने की बात कही थी। उनके हामी भरने पर रजिस्ट्रेशन के लिए पीजीआई स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता खुलवाने की बात कही। लवकुश और एक अन्य युवक उनके साथ बैंक गए। वहां ठगों की महिला साथी ने उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि ठगों ने उनका खाता तो खुलवा दिया, मगर उन्हें न तो पासबुक मिली और न डेबिट कार्ड। मांगने पर आरोपियों सभी चीजें कंपनी से मिलने को कही।

पुलिस के पहुंचने पर हुई ठगी की जानकारी
लक्ष्मी ने बताया कि इसी तरह जालसाजों ने अन्य लोगों को भी झांसा दिया और उसी दिन उनका खाता खुलवा दिया। इसके कुछ दिन बाद पुलिस जब नोटिस लेकर उनके घर पहुंची तब उन्हें ठगी की जानकारी हो सकी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिस नंबर से ठग को पीड़िता से संपर्क हुआ था। उसकी जांच की जा रही है। साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें