राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के मड़ियांव गांव निवासी नितेश सिंह से निवेश के नाम पर जालसाजों ने 28.60 लाख रुपये ऐंठ लिए। रुपये ऐंठने के बाद आरोपियों ने उनका नंबर फोन पर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में 18 अगस्त को केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश यादव ने बताया कि नितेश सिंह कि कुछ समय पहले संगम मैट्रिमोनी एप पर एक युवती से दोस्ती हुई। युवती ने अपना नाम ओजस्वी सिंह बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू हो गई। बातचीत में युवती ने फर्जी वेबसाइट टीकेटी ड्रीमविन डॉट कॉम पर निवेश करने पर मुनाफे का प्रलोभन दिया।
साइबर थाने में केस दर्ज... पुलिस कर रही जांच
इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के जाल में फंसे नितेश ने 19 जून से 10 जुलाई के बीच 9 बार में दिए गए खातों 28,60,809 रुपये ट्रांसफर कर दिए। मुनाफे के लिए संपर्क करने पर युवती ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। छानबीन करने पर नितेश को ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत करने के बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया। ठगी की रकम जिन खातों में ट्रांसफर की गई है, उनको फ्रीज करने के लिए बैंक से संपर्क किया जा रहा है।