फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जांच के बहाने वृद्धा के गहने लेकर अस्पताल से भागा टप्पेबाज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Tue, 17 Feb 2026 04:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में जांच के बहाने वृद्धा के गहने लेकर अस्पताल से टप्पेबाज भाग निकला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। मामले में केस दर्ज किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बेटी और दामाद के साथ बलरामपुर अस्पताल इलाज कराने पहुंची वृद्धा के लाखों के गहने लेकर टप्पेबाज भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


मूल रूप से अंबेडकरनगर के सिकरौरा निवासी धर्मराजी ने बताया कि सात फरवरी को वह कृष्णानगर में रहने वाले दामाद विनय और बेटी के साथ अपना इलाज कराने बलरामपुर अस्पताल पहुंची थीं। एक्सरे के बाद वह ओपीडी के बाहर बैठ गईं। जबकि, दामाद डॉक्टर के कमरे में और बेटी दवा लेने चली गई। 

धर्मराजी का कहना है कि इस बीच एक युवक उनके पास आया। उसने खुद को बेटी का परिचित बताते हुए उनका एक और टेस्ट करने की बात कही। बातों में आई पीड़िता को आरोपी अस्पताल से बाहर कोर्ट की एक इमारत की छत पर ले गया। वहां उसने उनसे जांच के पहले सारे जेवर उतरवा कर अपनी जेब में रख लिए। फिर तैयारी की बात कहते हुए वहां से निकल गया। 
विज्ञापन


वृद्धा ने बताया कि काफी देर तक जब वह नहीं आया तो वह किसी तरह से बेटी के पास पहुंची। बेटी को घटना की जानकारी देने पर उन्हें अपने साथ हुई टप्पेबाजी की जानकारी हो सकी। घटना के बाद वह घर चली गईं। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल और वृद्धा के बताए अनुसार कोर्ट की उस इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। मगर पुलिस को कोई युवक नहीं दिखा। वृद्धा को भूलने की बीमारी है। आशंका है कि इसी कारण वह खुद अपने जेवर कहीं रखकर भूल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें