फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जालसाज पर यूट्यूबर के वीडियो का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके के अनौरा कला स्थित अंपायर सिटी निवासी यूट्यूबर आंचल सिंह ने जालसाज पर उनके चैनल से वीडियो लेकर गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। शनिवार को बीबीडी पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


मूलरूप से गाजियाबाद के राजेंद्र नगर निवासी आंचल सिंह के मुताबिक वह मीडिया कर्मी भी हैं। वह यूट्यूब पर द भारत शो नाम से चैनल चलाती हैं, जिसकी एंकर भी वही हैं। आंचल के मुताबिक अज्ञात जालसाज उनके चैनल से उनकी वीडियो उठा कर इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी उन वीडियो को एडिट कर उनके बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक इससे उनके मान सम्मान को क्षति पहुंच रही है। साथ ही मानसिक प्रताड़ना भी हो रही है। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें