फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में अपना मॉल बता 17 को ठगा, पति-पत्नी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिंगापुर में अपना मॉल बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले दंपती के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बंटी-बबली ने 17 बेरोजगारों से 7.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक, मूलरूप से अंबेडकरनगर निवासी साजिया खान परिवार के साथ गोमतीनगर के उजरियांव में रहती हैं। उजरियांव में ही आजमगढ़ निवासी शबनम बानो अपने पति जाहिद के साथ किराए पर रहती है। पीड़ित साजिया के मुताबिक, शबनम व जाहिद ने यहां सभी से मेलजोल बढ़ाया। कहा कि वे यहां मकान खरीदना चाहते हैं। बताया कि सिंगापुर में उनका अपना मॉल है। मॉल की फोटो भी दिखाई। बताया कि लॉकडाउन में सभी कर्मचारी चले गए हैं। अगर तुम लोग टिकट के रुपये दे दो तो पति व बेटे को मॉल में नौकरी पर रख लेंगे।
साजिया, हसीना बानो, शगुफ्ता परवीन समेत 15 महिलाओं ने 40-40 हजार रुपये के हिसाब से रकम दी। इसके अलावा जासलाज दंपती ने दो अन्य लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1,50,000 रुपये ठगे थे। रुपये ऐंठने के बाद दंपती लापता हो गया। लोगों ने संपर्क किया तो चोट लगने की बात कहकर टालमटोल किया। रुपये वापस मांगे तो झांसा दिया कि वापस आकर दे देंगे। दबाव बनाया तो धमकी दी कि फर्जी मुकदमें में फंसा दूंगा। पीड़ितों को ठगी का पता चला तो गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें