फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मंच पर जुटे कलाकारों का सृजन लिखेगा कला की नई गाथा, उप मुख्यमंत्री ने बांटे पुरस्कार

विज्ञापन
कैसरबाग स्थित छतर मंजिल में चल रहे राज्य ललित कला अकादमी के स्‍थापना दिवस समारोह के अंतिम दिन रा?
विज्ञापन
लखनऊ। हमारा प्रदेश साहित्य संगीत और कला से परिपूर्ण है। अलग-अलग अंचल में अलग-अलग कलाएं इसकी खास पहचान है। अकादमी तारीफ के लायक है कि उसने तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रदेश भर से तमाम कलाकारों, चित्रकारों को एक मंच पर इकट्ठा किया। इनकी बनाई कृतियों को कला प्रेमियों ने सराहा। मौजूदा सरकार भी कला और कलाकारों को आगे बढ़ने का मार्ग दिनों दिन प्रशस्त कर रही है। ये बातें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को छतर मंजिल परिसर में चल रहे राज्य ललित कला अकादमी के 60वें स्थापना दिवस समारोह के समापन अवसर पर कहीं। उन्होंने अकादमी की विभिन्न प्रतियोगिताओं के 50 से अधिक विजेता कलाकारों को पुरस्कृत भी किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे अवध प्रांत के संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि कलाकारों ने कोरोना काल की अनुभूतियों को भी अपने नजरिए से कृतियों में दर्शाया। एक मंच पर जुटे कलाकारों का सृजन आने वाले दिनों में नई गाथा लिखेगा। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिताओं और 34वीं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के कैटलॉग का विमोचन भी किया गया। समारोह में अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप, उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा, सचिव डॉ. यशवंत सिंह राठौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी देख कृतियां खरीदी
छतर मंजिल और लाल बारादरी में चल रही चित्रकला और म्यूरल प्रदर्शनी देखने के लिए कला प्रेमियों का जुटना तीसरे दिन भी जारी रहा। कला प्रेमियों ने बिक्री के लिए मौजूद कलाकृतियों की भी खरीदारी की। शाम के सत्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोक गायक मगन मिश्र ने स्तुति गीत के अलावा कई गीतों की प्रस्तुति दी। गायक ध्रुव ने भी लोकगीत सुनाए। उर्मिला पांडे के दल की नृत्य प्रस्तुतियों ने मंच को गुलजार किया।

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस समारोह के अंतिम दिन बुधवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें