फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग बाबा ने किया खेल, हीरा व्यापारी को लगाया करोड़ों का चूना

Mon, 09 May 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ठग बाबा उर्फ कृष्‍ण कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुंबई के एक हीरा व्यापारी को कारोबार में आ रही दिक्कतों से निजात दिलाने के नाम पर कथित बाबा ने झांसे में लिया। पहले पूजापाठ के नाम पर हजारों की रकम ऐंठी।
विज्ञापन


इसके बाद व्यापारी को एसबीआई से 40 करोड़ रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया और अधिकारियों को घूस देने के नाम पर 3.85 करोड़ रुपये लेकर भाग निकला।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को आरोपी को फैजाबाद शहर के निरालानगर स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। ठगी गई रकम में से तीन करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये बरामद हो गए हैं।

मुंबई सेंट्रल के व्यापारी चेतन कपाड़िया डायमंड ज्वैलर्स नाम से ताड़देव थाना क्षेत्र में प्रतिष्ठान चलाते हैं। कुछ दिनों से उनका व्यवसाय घाटे में जा रहा था। इस बीच उनकी मुलाकात कथा-प्रवचन व तंत्र-मंत्र करने वाले वीरेंद्र नाथ ब्रह्मचारी से हुई।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों को घूस देने के लिए मांगे थे पैसे

ठगी कर लाया गया रुपयों भरा बैग - फोटो : amar ujala
वीरेंद्र ने व्यापारी को झांसे में लिया और काफी दिनों तक उसके खर्चे पर पूजापाठ करता रहा। इसके बाद उसने व्यापारी को व्यवसाय के लिए बैंक से 40 करोड़ का ऋण दिलाने की बात कही।

बैंक अधिकारियों को इसके एवज में दस फीसदी कमीशन यानी चार करोड़ रुपये देने के लिए मांगे। व्यापारी ने जुगाड़ कर तीन करोड़ 85 लाख रुपये वीरेंद्र को दिये। रकम लेने के बाद बाबा ब्रह्मचारी मुंबई से भाग गया। पीड़ित व्यापारी ने ताड़देव थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

फैजाबाद सीओ सिटी जवाहर लाल ने बताया कि कोतवाली पुलिस के सहयोग से मुंबई क्राइम ब्रांच ने वीरेंद्र नाथ ब्रह्मचारी उर्फ कृष्ण कुमार सिंह को उसकी ससुराल से पकड़ा है। वह जिले के रौनाही स्थित मजनावां गांव का बताया जा रहा है। टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है।
विज्ञापन

पुलिस को करनी पड़ी लंबी जद्दोजहद

कृष्‍ण कुमार को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस टीम - फोटो : amar ujala
हीरा व्यापारी से ठगी करने वाला आरोपी बाबा वीरेंद्र नाथ ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच टीम को लंबी कवायद करनी पड़ी। क्राइम ब्रांच के सहायक उपनिरीक्षक पंडरी बैजनाथ कांदे के मुताबिक, आरोपी बाबा के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया तो सुराग मिलना शुरू हो गया।

विवेचक के साथ क्राइम ब्रांच के मोनू यादव व कांबले ने आरोपी का पीछा किया। पीछा करते नासिक पहुंचे तो पता चला कि ब्रह्मचारी दो घंटे पहले टैक्सी बदल आगे के लिए रवाना हो गया। यही हाल दूसरे पड़ाव मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी रहा।

क्राइम ब्रांच की टीम पीछे-पीछे चलती रही और आरोपी बाबा टैक्सी बदल-बदल कर टीम को गच्चा देकर आगे बढ़ता रहा और फैजाबाद के निरालानगर स्थित अपने ससुराल पहुंच गया। पीछा कर रही क्राइम ब्रांच की टीम भी जिले में पहुंची और डेरा डाल दिया।

अपने सूत्रों व सर्विलांस के सहारे आरोपी के ससुराल की लोकेशन तलाश क्राइम ब्रांच ने नगर कोतवाली पुलिस के साथ रविवार की देर शाम निरालानगर स्थित उसके ससुराल में छापेमारी की।

किसी तरह पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और बेडरूम स्थित बेड के तीसरे दराज में तीन ट्रैवल बैगों में रखे तीन करोड़ 77 लाख 50 हजार की नकदी बरामद कर ली। मकान को घेरे टीम के सदस्य को आरोपी बाबा घर के पिछवाड़े पाइप से लटका दिख गया और पुलिस ने उसको पकड़ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें