फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव के नाम पर लाखों की ठगी, नौकरी के नाम पर देता था झांसा

Tue, 07 Aug 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में जालसाज ने खुद को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के ड्राइवर के रूप में प्रचारित किया। इसके बाद कई लोगों को सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठे।
विज्ञापन


दुकानदार की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने वाहन चालक व उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मुंशीपुलिया के पास एक कांप्लेक्स में जनरल स्टोर चलाने वाले कृपाशंकर प्रजापति ने शिकायत में कहा  कि 2016 में हरिश्चंद्र ने उसे बताया था कि उनका बेटा रमेश कुमार यादव सपा नेता व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की गाड़ी चलाता है। 

इंटरमीडिएट तक पढ़े कृपाशंकर को सचिवालय में चपरासी या चकबंदी विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर रमेश से मुलाकात कराई। आरोप है कि रमेश ने नौकरी का आश्वासन देकर कृपाशंकर से 7.50 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


इसके बाद 12 मई 16 को कृपाशंकर को कौशांबी में चकबंदी विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का पत्र थमाया। वह 25 अगस्त को कौशांबी पहुंचा तो पत्र फर्जी होने पर उसे लौटा दिया गया।
विज्ञापन

दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

डेमो - फोटो : अमर उजाला
कृपाशंकर रमेश के घर पहुंचा तो दंपती ने फटकार लगाकर भगा दिया। पुलिस से शिकायत की चौकी प्रभारी ने रमेश को तलब किया। उसने दस महीने में रकम लौटाने का लिखित आश्वासन दिया।

समय बीतने के बाद फिर से टालमटोल की तो कृपाशंकर ने 31 जुलाई को क्षेत्राधिकारी गाजीपुर से शिकायत की। उन्होंने जांच कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। कृपाशंकर ने पुलिस को बताया कि रमेश ने खुद को शिवपाल सिंह यादव का वाहन चालक बताकर अनेक लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें