फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग बोला- हेलो, मैं गृहमंत्री का करीबी बोल रहा हूं, नौकरी चाहिए या ठेका

Wed, 24 Jul 2019 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 ‘...हेलो, मैं गृहमंत्री अमित शाह का करीबी बोल रहा हूं। आपका बेटा नौकरी ढूंढ रहा है ना। उसका बायोडाटा लेकर मिलिए। मंत्री जी से बात कराकर अपॉइंटमेंट कराता हूं।’ कुछ इसी अंदाज में फोन करके शातिर ठग ने लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन


ठगी के शिकार पांच लोग मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कई वकीलों के साथ आरोपी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंचे। पीड़ितों ने बताया कि ठग ने किसी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख वसूले थे तो किसी से ठेका दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये। ठग ने पांचों लोगों से कुल 80 लाख रुपये हड़पे थे।

कागजी लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने ठग को छोड़ा

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने पूछताछ की तो ठग ने कहा कि वह जल्द ही सबके रुपये लौटा देगा। दोपहर से शाम सात बजे तक थाना में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। ठग ने बुधवार सुबह रकम का कुछ हिस्सा देने व बाकी के रुपये लौटाने के लिए पांच अगस्त तक का वक्त मांगा जिस पर पीड़ित सहमत हो गए।

कागजी लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने ठग को छोड़ दिया। मंगलवार दोपहर पीड़ितों ने ठग के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित घर पर हंगामा किया। पुलिस ने ठग और उसकी पत्नी व बेटे को पकड़कर बैठा लिया। दोपहर से शाम तक पंचायत चली।

देर रात रुपये वापस करने के लिखित आश्वासन पर पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन

रुपये नहीं लौटाए तो आज दर्ज होगा केस

प्रतीकात्मक तस्वीर
इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि ठगी के आरोपी ने बुधवार सुबह तक कुछ रुपये देने और पांच अगस्त तक पूरी रकम देने की बात कही है। सुबह तक आरोपी ने रकम लौटाने की कार्रवाई शुरू नहीं की तो एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें