फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी कार बेचने का झांसा दे छह लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडी कार बेचने का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

वजीरगंज कोतवाली में पार्क हाउस लॉमार्ट कॉलेज निवासी फहद अजीम ने ऑडी कार बेचने का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
फहद ने बताया कि 13 अक्तूबर 2018 को हजरतगंज के पार्क रोड निवासी सशीम शर्मा और चौक के यूनिटी प्लाजा निवासी रेहान अहमद ने ऑडी कार खरीदने की जानकारी देते हुए कहा कि वह कार बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन

13 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। सशीम व रेहान ने कार के कागजात उसे दे दिए। 15 अक्तूबर को रेहान के खाते में 3.95 लाख रुपये और 2.05 लाख रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन

शेष सात लाख रुपये कार के कागज ट्रांसफर होने पर देने की बात कही। बकौल फहद, उसने कोर्ट में एक विक्रय अनुबंध पत्र कराया।
जिसके बाद सशीम व रेहान ने कार उसके सुपुर्द कर दी। छह फरवरी 2019 को रेहान ने फहद से कहा कि उसके परिचित हुसैनगंज के हाता ख्वाजा गौहर निवासी उजैर व उसके भाई आजमी को एयरपोर्ट जाना है, इसलिए कार दे दे।
फहद ने कार उजैर व आजमी को दे दी। एक दिन बाद भी कार वापस नहीं मिली तो रेहान से संपर्क किया। रेहान ने कार देने से मना कर दिया।
उसने फहद के रुपये के रूप में उसे तीन चेक दिए जो बाउंस हो गए। आरोप है कि रुपया वापस मांगने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें