फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी का झांसा दे दो युवतियों को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब का झांसा दे दो युवतियों को ठगा
विज्ञापन

विकासनगर थाने में मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब का झांसा देकर दीप्ति जैन और यति वैश्य से ठगी का मामला सामने आया है।
युवतियों की तरफ से केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला ने बताया कि संजय विहार कॉलोनी निवासी दीप्ति जैन के पास ऑनलाइन जॉब पोर्टल का कर्मचारी बताते हुए ठगों ने फोन कॉल की।
विज्ञापन

उसने दीप्ति से कहा कि उसका बायोडाटा नौकरी के लिए चुना गया है। ठग ने उसे एक ई-मेल आईडी देते हुए उस पर शैक्षिक प्रमाणपत्र भेजने के लिए कहा।
दीप्ति ने सारे दस्तावेज भेज दिए जिसके बाद ठग ने उससे एक बैंक खाता संख्या देते हुए रजिस्ट्रेशन व अन्य बहानों से 98 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके अलावा यति वैश्य को नौकरी के नाम पर नौ हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें